

काशीपुर : काशीपुर पहुंचे दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया। अरविंद केजरीवाल ने आज काशीपुर में महिला सम्मेलन के दौरान अरविंद केजरीवाल ने चुनावी बिगुल फूंकते हुए महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा कर दी।
केजरीवाल ने ऐलान किया है कि उनकी सरकार बनने पर वो हर महीने महिलाओं को 1-1 हजार रुपये देंगे। अरविंद केजरीवाल ने ये ऐलान महिला सम्मेलन के दौरान महिलाओं को संबोधित करते हुए किया। अपने संबोधन में महिलाओं को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोई पार्टी नहीं चाहती महिलाओं को सम्मान मिले। सारी पार्टियां हमारे खिलाफ खड़ी हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि इस बार फैसला महिलाएं लेंगी। सरकार पर वार करते हुए अरविद केजरीवाल ने कहा कि 55 हजार करोड़ के बजट में 11 हजार करोड़ का भ्रष्टाचार होता है। हमारी पार्टी आम आदमी को राहत देने का काम कर रही है।