उत्तराखंडपॉलिटिकल

करन माहरा आज संभालेंगे उत्तराखंड कांग्रेस की कमान

देहरादून: उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी को आज अपना नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा विधिवत रूप से रविवार को पदभार ग्रहण करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए कांग्रेस कार्यालय, राजीव भवन में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रदेशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के विधायकों, पूर्व विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला व शहर कांग्रेस अध्यक्षों से दूरभाष पर वार्ता कर उनके क्षेत्र से कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले कार्यकर्ताओं की जानकारी ली गई।

पदभार ग्रहण करने से पहले शनिवार को नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने भावी रणनीति के साथ आगामी कार्यक्रमों के बारे में उनसे राय मशवरा किया। माहरा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल आदि के घर जाकर व्यक्तिगत रूप से उन्हें मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button