उत्तराखंडखबरे

Job Alert: कर लो अपनी पूरी तैयारी, उत्तराखंड पुलिस में होने वाली है बंपर भर्ती

देहरादून: उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी खुशख़बरी है। पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं का लंबा इंतजार अब खत्म होने की ओर है। बहुत जल्द उत्तराखंड पुलिस में रिक्त 1521 कांस्टेबल के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरु होगी। से बयान दिया है जो की बेरोजगारों के लिए खुशी की खबर है।

देवभूमि बेरोजगार मंच के अध्यक्ष राम कंडवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने कहा कि इसी महीने गृह विभाग से उम्र सीमा में छूट का जवाब आ जाएगा और कुछ दिन बाद विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी।साथ ही कहा कि उन्होंने हाईकोर्ट में पुलिस विज्ञप्ति जारी करने और उम्र सीमा में बदलाव के लिए याचिका डाली थी, लेकिन हाइकोर्ट ने प्रदेश सरकार का मामला बताते हुए इसे खारिज कर दिया था।

आयोग के अध्यक्ष एस राजू ने बेरोजगारों के हित में सरकार से आयु सीमा बढ़ाने के लिए पत्र लिखा। राम कंडवाल ने कहा कि संतोष बड़ोनी के साथ मुलाकात सकारात्मक रही और इसी महीने विज्ञप्ति जारी होने जा रही है, जिसमें सबसे पहले शारीरिक परीक्षा होगी जो पुलिस विभाग कराएगा।

आपको बता दें कि सात साल से कांस्टेबलों की भर्ती उत्तराखंड पुलिस में नहीं हुई है जिसको लेकर युवाओं को इसका इंतजार है। अब युवाओं के लिए खुशखबरी है कि जल्द उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल भर्ती शुरु होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button