सर्वाधिक व्यवसायिक एलपीजी के लिए IOC ने किया डिमरी को सम्मानित

जन आगाज डेस्क
देहरादून। बीते रोज आई ओ सी द्वारा इस बर्ष व्यावसायिक सिलेंडर की बिक्री में पूरे उत्तराखंड में श्री बद्रीनाथ धाम इंडेन ग्रामीण वितरक द्वारा सर्वाधिक व्यावसायिक सिलेंडरों की बिक्री 5500 की गयी। जिसके तहत गढ़वाल मंडल विकास निगम की श्री बद्रीनाथ में संचालित एजेंसी के लिए मुख्य महाप्रबंधक LPG प्रोदीप कुमार सरकार व locl के lpg हैड उत्तराखंड स्वर्ण सिंह द्वारा इस उपलब्धि के लिए गैस एजेंसी श्री बद्रीनाथ धाम के प्रबंधक पुनीत डिमरी व कम्प्यूटर आपरेटर अरविन्द डिमरी को सम्मानित किया गया। पूरे उत्तराखंड जोन में दोनों कर्मियों को आईओसी द्वारा इस उपलब्धि के लिए सम्मानित करने पर श्री बद्रीनाथ धाम से जुड़े तमाम धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। धार्मिक संगठनों ने डिमरी के अपने कार्य के प्रति निष्ठा एवं समर्पण भाव की प्रशंसा करते हुए भगवान श्री बद्री विशाल से गुणोत्तर प्रगति की कामना की है।



