उत्तराखंड

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में देहरादून समेत कई जिलों में बारिश के आसार

देहरादून: मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर आदि जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दून में आसपास के इलाकों में अगले एक सप्ताह तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही समय-समय पर बारिश होने व तेज हवाओं के चलने की संभावना है।

हालांकि सुबह से ही देहरादून और ऋषिकेश में मौसम है। टनकपुर और डीडीहाट में बादल छाए हैं। पंतनगर, बाजपुर, रुद्रपुर, बागेश्वर में हल्की धूप निकली है। उधर, गढ़वाल में रुद्रप्रयाग और चमोली में हालांकि हल्की धुंध है, लेकिन उमस भरी गर्मी हो रही है।

राजधानी देहरादून व आसपास के इलाकों में मौसम पिछले एक पखवाड़े से अजीबोगरीब रंग दिखा रहा है। सोमवार को तड़के जहां राजधानी दून में झमाझम बारिश हुई थी, वहीं दिनभर जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री पहुंचाने से लोग गर्मी से बेहाल रहे। हालांकि आसमान में छाए बादलों ने थोड़ी राहत जरूर दी, लेकिन बारिश नहीं होने से दिन भर लोगों को जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button