ChamoliDehradun

जन-जन भाषा, संस्कृत भाषा अभियान के तहत संस्कृत ग्राम डिम्मर ने निकाली रैली

जन आगाज डेस्क

डिम्मर (चमोली)। उत्तराखंड के सीमांत जनपद चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के पुजारी समुदाय डिमरियों के मूल ग्राम स्थित आदर्श संस्कृत ग्राम डिम्मर द्वारा संस्कृत भाषा को जन-जन की भाषा बनाने को लेकर एक जन जागरण रैली सिमली बाजार एवं संस्कृत ग्राम डिम्मर क्षेत्र में निकाली गई। डिम्मर आदर्श संस्कृत ग्राम बनने के 1 वर्ष  पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम “संस्कृत भाषा जन जन की भाषा” अभियान का नेतृत्व डिम्मर ग्राम सभा की प्रधान श्रीमती विनीता डिमरी एवं संस्कृत प्रशिक्षक दुर्गेश प्रसाद कर रहे थे। संस्कृत भाषा के उत्थान के लिए आयोजित जागरण रैली बाद में प्रसिद्ध टटेश्वर महादेव डिमर के परिसर में एक गोष्टी के रूप में बदल गई। संस्कृत भाषा को घर-घर तक पहुंचाने एवं जन-जन की भाषा बनाने के कार्यक्रम के तहत गोष्ठी में विभिन्न वक्ताओं ने संस्कृत भाषा में अपने-अपने विचार प्रकट किये।

इस कार्यक्रम में आदर्श संस्कृत ग्राम डिम्मर की मातृ शक्ति एवं विद्यालय के संस्कृत विषयों में अध्यनरत छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य राजेंद्र डिमरी,श्री बद्रीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के सचिव भगवती प्रसाद डिमरी, सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य हर्षवर्धन डिमरी, भास्कर डिमरी, पूर्व प्रधान श्रीमती सावित्री डिमरी ,श्रीमती शशि डिमरी, श्रीमती सुबोधिनी डिमरी, श्रीमती भावना खंडूरी समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button