उत्तराखंडखबरेपॉलिटिकलराजनीति

उत्तराखंड में घर-घर भाजपा, हर-घर भाजपा अभियान की शुरूआत

देहरादून: देहरादून बीजेपी कार्यालय से आज बुधवार को महासम्पर्क अभियान की शुरुआत की। इस अभियान की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने की। बता दें कि 2022 का चुनाव नजदीक है। आचार संहिता लगने वाली है। बता दें कि भाजपा ने घर घर भाजपा, हर घर भाजपा के नारे साथ अपने महासम्पर्क अभियान की शुरुआत कर दी है। आज से एक हफ्ते तक हर घर की दहलीज में भाजपा का नारा गूंजेगा। घर घर जाकर भाजपाई हर किसी की चौखट पर ये नारा लगाएंगे और वोट की अपील करेंगे।

बता दें कि अपने अभियान के दौरान भाजपाई केंद्र, राज्य सरकार की उपलब्धियों की बुकलेट को लोगों को देंगे और वोट की अपील करेंगे। बूथ कमेटियों के जरिए भाजपा घर-घर बुकलेट देगी। भाजपा का ये महाअभियान एक सप्ताह तक चलेगा। भाजपा ने घर-घर तक पहुंचने के लिए किट बनाई है। किट में मेरा घर भाजपा परिवार का स्टीकर लगा हुआ है। साथ ही बीजेपी का पटका, बैनर, भाजपा सरकार की उपलब्धियों की किताब किट में मौजूद है। वहीं आपको बता दें कि भाजपा ये किट 11235 बूथों तक भेजेगी। 2 लाख कार्यकर्ताओं के जरिये भाजपा की ये किट घर-घर पहुंचेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button