Dehradun

क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता : सविता कपूर

देहरादून। आज कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने वार्ड 43 द्रोणपुरी के न्यू पटेल नगर भवानी शंकर मंदिर में विधायक निधि से निर्मित हाल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने कहा कि सिर्फ द्रोणपूरी वार्ड में ही लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों का निर्माण कार्य कराया गया है, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा पार्क निर्माण बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति लगाने का कार्य गतिमान है, विधायक निधि के माध्यम से अनेकों सड़कों का निर्माण कार्य हुआ है। श्रीमती सविता कपूर ने कहा कि हमारी सरकार विकास कार्य को प्राथमिकता देती है और जनता से जुड़कर लोगों की हित के कार्य करती है। इस अवसर पर  पार्षद श्रीमती रजनी देवी के साथ क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button