उत्तराखंडपॉलिटिकल

CM धामी का रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का तोहफा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रक्षाबंधन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से संचालित बसों में नि:शुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी। इस संबंध में सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।वहीं इस बार रक्षाबंधन का पर्व 11 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के लिए कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में देहरादून सहित प्रदेश के बाजारों में इसकी रौनक दिखाई देने लगी है।

रक्षाबंधन की तिथि और शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन की तिथि : 11 अगस्त ( दिन गुरुवार)।
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ : 11 अगस्त सुबह 10 : 38 बजे से शुरू।
पूर्णिमा तिथि समाप्त – 12 अगस्त सुबह 7: 05 बजे तक।
शुभ समय : 11 अगस्त सुबह 9: 28 बजे से रात 9 :14 बजे तक।
अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 12: 06 बजे से 12:57 तक।
अमृत काल : शाम 6 : 55 बजे से रात 8 : 20 बजे तक।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button