उत्तराखंडराजनीति

कैबिनेट मंत्री द्वारा विदेश जाने से पहले किये गए 74 तबादलों को CM धामी ने किया निरस्त

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के दखल के बाद कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल द्वारा किये गए सभी 74 तबादले निरस्त कर दिए गए हैं। 17 सितंबर को शहरी विकास विभाग में 74 कर्मचारियों के तबादले किए गए थे। इन तबादलों को लेकर ज्यादा चर्चा इस बात की है क्योंकि शहरी विकास विभाग के मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने जर्मनी दौरे से पहले यह तबादले किए।

हालांकि तबादला सत्र खत्म हो चुका है, उसके बाद हुए तबादलों को लेकर सवाल उठ रहे थे। सूत्र बता रहे हैं कि जैसे इन तबादलों की जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मिली उन्होंने तत्काल प्रभाव से इन तबादलों को निरस्त करने के आदेश दिए, जिसके बाद शहरी विकास विभाग ने इन 74 तबादलों पर रोक लगा दी है।

आपको बताते चलें शहरी विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन,विभागीय मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल कई अन्य अधिकारियों के साथ कूड़ा निस्तारण की तकनीकी सीखने विदेश जर्मनी गए हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button