उत्तराखंडखबरेपॉलिटिकलराजनीति

दून में हुनर हाट का CM धामी और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने किया शुभारंभ

देहरादून: हुनर हाट मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुभारंभ किया। देशभर में अल्पसंख्यक मंत्रालय की ओर से हुनर हाट मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत देशभर में 75 मेलों का आयोजन किया जाना है। मेले की थीम आजादी के 75वर्ष पूरे पर रखी गई है।

मेले का शुभारंभ करते हुए सीएम धामी ने कहा कि इस तरह के मेले में हुनर वाले लोगों को बेहतर मंच प्रदान करता है। उनके हुनर को दुनिया तक पहुंचाने का यह एक जरिया हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी लगातार इस तरह के हुनरबाजों की पहचान कर मदद देने का प्रयास कर रही है।

उत्तराखंड की राजधानी में 30 वंे मेले का आयोजन हो रहा है। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्वस के तहत इन मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इनके जरिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर बेहतरीन काम करने वालों को पहचान मिल सके।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर में 75 हुनर हाट होने हैं। विभिन्न राज्यों मे अब तक 29 हुनर हो चुके हैं। यह 30 वीं हुनर हाट है। इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button