उत्तराखंडदेशपॉलिटिकलराजनीति

पीएम मोदी से आज मिलेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने नई दिल्ली भ्रमण के अवसर पर राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री सहित केन्द्रीय मंत्रियों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री 10 जुलाई को प्रातः 11ः45 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट करेंगे तथा अपराह्न 1 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द से शिष्टाचार भेंट करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपराह्न 03 बजे गृह मंत्री अमित शाह से तथा सांय 05 बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट करेंगे।

मुख्यमंत्री सांय 05ः20 बजे केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉक्टर महेन्द्र नाथ पाण्डेय से तथा सांय 06 बजे केन्द्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राजकुमार सिंह से भेंट करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री की अन्य केन्द्रीय मंत्रियों से भी भेंटवार्ता प्रस्तावित है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के एक हफ्ते के भीतर ही धामी का दिल्ली दौरा शुरू हो गया है। वो शुक्रवार देर शाम दिल्ली रवाना हो गए थे। उनके साथ मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधू और अपर मुख्य सचिव सीएम आनंदवर्द्धन भी गए हैं। धामी प्रधानमंत्री से राज्य के विकास के लिए नई योजनाओं और पूर्व से लंबित योजनाओं पर चर्चा कर उनके निस्तारण का आग्रह करेंगे।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button