उत्तराखंडखबरेपॉलिटिकलराजनीति

उत्तराखंड में फिर सत्ता में आएगी बीजेपी, धामी ही रहेंगे मुख्यमंत्री

देहरादून: केंद्रीय मंत्री एवं उत्तराखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी ने साफ किया कि राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही चेहरा होंगे और उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा फिर प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आएगी और धामी ही मुख्यमंत्री रहेंगे। इसे लेकर पार्टी के मन में कहीं कोई संदेह नहीं है। जोशी ने कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी पर भी जोरदार हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस को ‘भूतपूर्व पार्टी’ करार दिया, तो आम आदमी पार्टी पर राज्य में झूठ फैलाने की कोशिश करने का आरोप जड़ा।

उत्तराखंड दौरे पर आए जोशी शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा बहुत अच्छी स्थिति में है। चुनाव के मद्देनजर पार्टी अपनी रणनीति के तहत काम रही है। भाजपा ने इस बार विधानसभा चुनाव में 60 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है, जिसमें हम कामयाब होंगे। टिकट वितरण से संबंधित प्रश्न पर उन्होंने कहा कि जब टिकट आवंटन होगा, तब आधार का सभी को पता चल जाएगा। उन्होंने केंद्र एवं राज्य की उपलब्धियों का जिक्र भी किया। साथ ही विकास को गति देने के लिए धामी सरकार की पीठ थपथपाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button