राजनीति

बड़ी खबर: सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें कोरोना हो गया है।

गौरतलब है कि ज्यादा तकलीफ होने के बाद सोनिया गांधी को रविवार सुबह दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल हालत स्थिर है।

जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी को कुछ दिन डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा। याद दिला दें कि नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोनिया गांधी और उनके पुत्र राहुल गांधी को समन जारी किया था। जिसके लिए 23 जून को उन्हें कोर्ट में पेश होना था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button