उत्तराखंडखबरेपॉलिटिकलराजनीति

उत्तराखंड से बड़ी खबर: बीजेपी में शामिल हुए निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा

देहरादून: भाजपा लगातार बड़े नेताओं को अपने बेड़े में शामिल कर रही है। वही भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। राम सिंह कैड़ा को केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने सदस्ता दिलाई। उनके साथ अनिल बूलनी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिम मौजूद रहे।

राम सिंह कैड़ा को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक कल ही दिल्ली पहुंच चुके थे। भाजपा इससे पहले पुरोला विधायक राजकुमार और निर्ददलीय प्रीतम सिंह पवांर को पार्टी में शामिल रका चुकी है। हालांकि, कांग्रेस के लिए यह व्यक्तिगत रूप से कोई झटका नहीं है, लेकिन रणनीतिक रूप से इसका लाभ जरूर भाजपा को मिलेगा।

राम सिंह कैड़ा पहले कांग्रेस में रहे। कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़े और जीत भी हासिल की। यह पहले से ही माना जा रहा था कि कैड़ा भाजपा में शामिल होंगे। पहले भी उनके शामिल होने की चर्चाएं थी, लेकिन स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद उनकी ज्वाइनिंग टल गई थी। लेकिन, अब वो भाजपा ज्वाइन कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button