उत्तराखंडखबरेपॉलिटिकलराजनीति

उत्तराखंड से बड़ी खबर: कांग्रेस विधायक राजकुमार भाजपा में शामिल

नई दिल्ली/ देहरादून: उत्तराखंड बीजेपी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा धनौल्टी विधानसभा के विधायक प्रीतम सिंह पंवार को पहले ही पार्टी में शामिल करा चुकी है। अब एक और विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे कांग्रेस के विधायक राजकुमार ने पार्टी ज्वाइन कर ली है।

उत्तरकाशी जिले की पुरोला सीट से कांग्रेस विधायक राजकुमार आज दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद प्रधान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहे।
राजकुमार पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नजदीकी भी माने जाते हैं। सूत्रों के मुताबिक जब से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को आगामी विधानसभा चुनावाें की कमान सौंपी गई, तब से ही वह असहज महसूस कर रहे हैं और आगामी चुनावों में टिकट न मिलने की आशंका के चलते ही भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button