उत्तराखंडखबरेपॉलिटिकलराजनीति

उत्तराखंड से बड़ी खबर : BJP विधायक पर हमला, अस्पताल में भर्ती

अल्मोड़: उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा विधायक महेश जीना पर खुद को भाजपा उपाध्यक्ष बताने वाले व्यक्ति ने विधायक पर हमला कर दिया, जिससे विधायक बेहोश गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इस घटना में मुख्य आरोपी को पकड़ लिया गया था, जबकि उसके साथ फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार विधायक जीना ने पहले दिनभर के काम निपटाए और रामलीला का शुभारंभ किया। बताया जा रहा है कि शाम के वक्त शाम साढ़े चार बजे विधायक काफिले के साथ भाकुड़ा पहुंचे। यहां पर खुद को भाजपा उपाध्यक्ष बता रहे व्यक्ति ने चार-पांच लोगों के साथ मिलकर विधायक की कार रोक दी और उनसे उलझने लगा।

इससे पहले कि विधायक कुछ समझ पाता, गाड़ी में बैठे व्यक्ति ने विधायक की नाक पर मुक्का मार दिया, जिससे विधायक कुछ देर के लिए बेहोश हो गए। होश में आने के बाद विधायक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुक्का मारने वाले व्यक्ति को लोगों ने पकड़ कर मौके पर पहुंचे तहसीलदार के हवाले कर दिया। सूचना के बाद एसडीएम शिप्रा जोशी भी अस्पताल पहुंचीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button