उत्तराखंडपॉलिटिकल

उत्तराखंड से बड़ी खबर: बीजेपी की बंपर जीत… लेकिन सीएम धामी हारे

देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए। उन्हें कांग्रेस के भुवन कापड़ी ने हराया। इससे पहले आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत भी चुनाव हार गए हैं। धामी को करीब साढे 6 हजार मतों से चुनावी हार मिली है।

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर चुनाव लड़ा। परिणामस्वरूप भारतीय जनता पार्टी 47 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि कांग्रेस 19 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा 4 सीटों पर अन्य प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। बहुमत की ओर बढ़ रही भाजपा के मौजूदा सीएम की हार से भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे भी मुरझाए हैं। हालांकि वह सरकार बनाने को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button