उत्तराखंडपॉलिटिकलराजनीति

उत्तराखंड से बड़ी खबर : फर्जी मार्कशीट से चुनाव लड़ने वाले आप नेता गिरफ्तार

रुद्रपुर: फर्जी मार्कशीट से चुनाव लड़ने वाले पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष और आप नेता त्रिनाथ विश्वास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पंतनगर थाने में केस दर्ज करने के बाद त्रिनाथ ने भाजपा का दामन छोड़कर आप की सदस्यता ले ली थी। ग्राम विजयनगर थाना दिनेशपुर निवासी त्रिनाथ विश्वास ने हाईस्कूल की फर्जी अंकतालिका बनाकर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था।

इसके बाद वह जिला पंचायत उपाध्यक्ष बने। त्रिनाथ की फर्जी मार्कशीट से चुनाव लड़ने का खुलासा होने के बाद अधिकारी हरकत में आ गए थे। अक्टूबर 2020 को DM रंजना राजगुरु ने त्रिनाथ के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए थे। पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सेमवाल की तहरीर के आधार पर पंतनगर थाने में जिला पंचायत उपाध्यक्ष के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। त्रिनाथ ने भाजपा का दामन छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button