उत्तराखंडखबरे

मुख्‍यमंत्री धामी का बड़ा फैसला, पुलिस जवानों की समस्या को निकाला हल

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्‍तराखंड पुलिस जवानों की ग्रेड पे की समस्या का हल निकाल लिया है। उन्‍होंने इसके लिए नई रैंक सृजित करने के आदेश जारी किए है।

पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 17500 पद हैं और हेड कांस्टेबल के 3440 पद हैं और एडिशनल एसआइ का एक भी पद नहीं है। पुलिस जवानों को समय से प्रोन्नति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हेड कांस्टेबल रैंक के 1750 नए पद सृजित किए जांएगे।

वहीं उनके द्वारा एडिशनल एसआइ का नया रैंक सृजित करते हुए 1750 नए पद स्वीकृत करने के आदेश भी जारी किए हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनका ग्रेड पे 4200 होगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि उन्‍हें पूरा विश्वास है कि इससे जवानों को प्रोन्नति के ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button