उत्तराखंडखबरेपॉलिटिकलराजनीति

आज लक्सर दौरे पर सीएम धामी, कर सकते हैं कई बड़ी घोषणाएं

लक्सर : 10 अक्टूबर यानी की आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लक्सर दौरे पर रहेंगे। आज रविवार को लक्सर की जनता के लिए मुख्यमंत्री कई और बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। लक्सर की जनता को सीएम धामी कई बड़ी सौगातें दे सकते हैं। लक्सर विधायक संजय गुप्ता की सभी सात मांगों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दी है।

आपको बता दें कि आज लक्सर के सुल्तानपुर में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसकी घोषणा करेंगे। आपको बता दें कि लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के लिए सात मांगों का ज्ञापन सीएम पुष्कर सिंह धामी को सौंपा था। सीएम के विचार के बाद सभी सात मांगों को स्वीकृति दे दी है।

इन मांगों को मिली स्वीकृति

लक्सर के भीकमपुर या निरंजनपुर में राजकीय डिग्री कॉलेज की स्थापना।

लक्सर सीएससी का उच्चीकृत कर सिविल अस्पताल का दर्जा देना।

लकसर नगर के आसपास खेल स्टेडियम की स्थापना।

लक्सर में बाढ़ के प्रकोप को देखते हुए भीकमपुर जीतपुर में एसडीआरएफ की टीम की स्थाई तैनाती।

भीकमपुर जीतपुर में 132kv के विद्युत उप केंद्र की स्थापना।

भोगपुर से बालावाली तक नीलधारा गंगा तट पर सड़क का निर्माण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button