उत्तराखंडक्राइम

उत्तराखंडः तीन दोस्तों ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, पढ़ें अपराध के चौंकाने वाले मामले

हरिद्वार: उत्तराखंड के देहरादून और हरिद्वार में इस जघन्य अपराध के दो मामले सामने आए हैं। एक में युवती ने अपने जान पहचान वाले पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है तो दूसरे मामले में तीन दोस्तों ने नाबालिग से दुष्कर्म किया है।

देहरादून निवासी एक युवती ने मसूरी कोतवाली में लिखित तहरीर दी है। युवती का आरोप है कि उसके परिचित युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक ने मसूरी के एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि देहरादून निवासी एक युवती के अनुसार देहरादून में रहने वाले एक युवक के साथ उसकी जान पहचान फेसबुक के माध्यम से हुई थी। इसके बाद बातचीत शुरू हुई।

युवक उसे शादी का झांसा देकर मसूरी के एक होटल में लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद उसने किसी को नहीं बताने की धमकी दी। युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच थाना कैंट की उप निरीक्षक पिंकी पंवार को सौंपी गई है।

वही हरिद्वार की फैक्टरी में काम करने जा रही 17 वर्षीय किशोरी से तीन दोस्तों ने जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि एक आरोपी ने शादी का झांसा देकर एक साल पहले भी दुष्कर्म किया था। आरोपी ने उस दौरान अश्लील वीडियो भी बनाया था। वीडियों को वायरल करने की धमकी देकर वह एक साल से दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के मुताबिक गुरुवार को बहादराबाद क्षेत्र की किशोरी सलेमपुर में स्थित एक फैक्टरी में काम करने के लिए जा रही थी। इस दौरान वहां पर इमरान नाम का युवक अपने दोस्त शोएब व जिशान के साथ खड़ा था। किशोरी का आरोप है कि तीनों दोस्त उसे जबरदस्ती जंगल में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद किशोरी घर गई और अपनी बहन को इसकी जानकारी दी। दोनों बहनें बहादराबाद थाने पहुंचीं और पुलिस से शिकायत की।

पुलिस को दी तहरीर में किशोरी ने बताया कि आरोपी इमरान एक साल से अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म कर रहा है। इमरान ने शादी का झांसा देकर पिछले साल लॉकडाउन में उसके साथ दुष्कर्म किया था। उस वक्त उसने वीडियो भी बनाई थी।

उसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह सालभर से दुष्कर्म कर रहा था और गुरुवार को अपने दो अन्य दोस्तों के साथ भी उसने दुष्कर्म किया। पुलिस ने इमरान निवासी बुढाहेडी पथरी, शोएब और जिशान निवासी मीरपुर रानीपुर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button