उत्तराखंडपॉलिटिकल

सीएम धामी का बड़ा एक्शन, IAS राम विलास यादव को किया सस्पेंड

देहरादून: उत्तराखंड में सीएम धामी ने ऐसा ही बड़ा एक्शन लेते हुए एक ताकतवर IAS को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल पिछले कई दिनों के विजिलेंस के रडार पर चल रहे IAS राम विलास यादव को सीएम धामी ने सस्पेंड कर दिया है। इस संबंध में आदेश जारी हो गए हैं।

राम विलास यादव आज ही विजिलेंस के सामने आय से अधिक संपत्ति मामले में पेश हुए थे। उन्होंने विजिलेंस के सामने अपना बयान दर्ज कराया है। इसके साथ ही उन्होंने कुछ दस्तावेज भी सौंपे हैं। राम विलास यादव पर अपनी आय से 500 गुना अधिक संपत्ति दर्ज करने का आरोप है। इस संबंध में उनके खिलाफ विजिलेंस जांच चल रही है। वो लगातार जांच से बचते रहे लेकिन हाईकोर्ट से फटकार के बाद वो विजिलेंस दफ्तर पहुंचे और अपना बयान दर्ज कराया। राम विलास यादव अपने सेवा काल के अंतिम दौर में हैं। उनका रिटायरमेंट 30 जून को होने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button