उत्तराखंड

उत्तराखंड में इस जिले में 24 घंटे के लिए जारी हुआ अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में 24 घंटे के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि पूरे कुमाऊं में तापमान गिरने लगा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट पर नजर डालें तो सोमवार को मैदानी क्षेत्रों में सबसे कम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस पंतनगर में दर्ज किया गया था।

इसके साथ ही मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि मैदान से पहाड़ तक शीतलहर की संभावना आने वाले दिनों में काफी है। उन्होंने पाला पड़ने से खेती को भी नुकसान का अंदेशा जताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button