उत्तराखंडखबरेहेल्थ

बड़ी खबर: औली रोपवे के 27 कर्मचारी कोरोना सं‍क्रमित

जोशीमठ: चमोली जनपद के जोशीमठ में रोपवे के 27 कर्मचारियों के कोरोना पाजिटिव होने हड़कंप मचा है। इस कारण रोपवे का संचालन रोका गया है। बता दें कि इन दिनों औली में काफी संख्या में पर्यटकों की आवाजाही हो रही है।

रविवार को चमोली जिले के जोशीमठ में कोरोना जांच के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम के 34 कर्मचारियों के सेंपल लिए गए थे जिसमें से 27 लोगो की रिपोर्ट पोजेटिव आई है, ये सभी लोग रोपवे कर्मचारी हैं। इस कारण रोपवे का संचालन रोकना पड़ गया। इन दिनों औली में बर्फबारी के बाद हजारों की संख्या देश विदेश से पर्यटक पहुंच रहे हैं, ऐसे में अधिकतर पर्यटक रोपवे से औली का दीदार करते हैं। रोपवे कर्मचारियों के कोरोना पाजिटिव आने हड़कंप मचा है।

मुख्य चिकित्साअधिकारी डा. एसपी कुडियाल ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद कर्मचारियों को कड़ी निगरानी में होम आइसोलेशन में रखकर दवाई की किट उपलब्ध करा दी गई है। बताया गया कि इनके संपर्क में आए नागरिकों का भी टेस्ट किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button