उत्तराखंडखबरेपॉलिटिकलराजनीति

उत्तराखंड से बड़ी खबर, स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत की पलटी कार

देहरादून : उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर। बता दें कि देर शाम स्वास्थ मंत्री डॉ धन सिंह रावत की कार हादसे का शिकार हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार धन सिंह रावत समेत उनके साथ सवार अन्य लोग सुरक्षित हैं। इस हादसे में कुछ लोगों को हल्की चोटें आई है।

खबर है कि स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत थलीसैण पौड़ी से देहरादून आ रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के साथ यूसीएफ चेयर मैन मातवर सिंह रावत, जिला सहकारी बैंक पौडी के अध्यक्ष नरेंद्र रावत और उनका स्टाफ सवार था। वहीं दूसरी कार से मंत्री सहित स्टाफ के लोग देहरादून के लिए रवाना हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button