उत्तराखंडखबरेराजनीति

ईगास कार्यक्रम में मंत्री हरक सिंह रावत पर नाचा देवता, देखिए वीडियो

देहरादून: रविवार को ईगास पर्व पर देहरादून में विधायक उमेश शर्मा द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पद्मश्री लोक गायक प्रीतम भरतवाण समेत अन्य कई प्रसिद्ध लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी. इस दौरान जब मंच पर प्रीतम भरतवाण जागर की अपनी प्रस्तुति दे रहे थे तो वन मंत्री हरक सिंह रावत पर देवता आ गया. इस दौरान माहौल गंभीर हो गया. हालांकि, कुछ देर बाद प्रीतम भरतवाण ने खुद ढोल की कमान संभाली और धार्मिक रीति रिवाज से हरक सिंह रावत को शांत करवाया।

रविवार देर शाम रिंग रोड स्थित भाजपा कार्यालय के मैदान पर उत्तराखंड के लोक पर्व इगास का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की. साथ ही कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, हरक सिंह रावत के अलावा बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में पहाड़ी मूल के लोग मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button