उत्तराखंडखबरेदेशपॉलिटिकलराजनीति

कल देहरादून आएंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, करेंगे रोड शो

देहरादून: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नौ अगस्त यानी सोमवार को देहरादून आएंगे। दून में केजरीवाल हाथीबड़कला से घंटाघर तक रोड शो करेंगे

केजरीवाल अपने दूसरे चुनावी दौरे में इस बार सड़क पर उतरकर पार्टी कार्यकर्त्‍ताओं में जोश भरेंगे। रोड शो सुबह 11 बजे हाथीबड़कला से शुरू होगा, जो घंटाघर से होकर वापस सर्वे चौक पर खत्म होगा। इसके बाद वह प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। जिसमे कुछ घोषणाएं भी कर सकते हैं। बता दें कि विगत 11 जुलाई को अरविंद केजरीवाल देहरादून आए थे। इस दौरान उन्होंने चुनाव जीतने पर प्रदेशवासियों को 300 यूनिट फ्री बिजली देने की घोषणा की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button