उत्तराखंड

अच्छी खबर: देहरादून से दिल्ली अब इतने बजे दौड़ेंगी रोडवेज बसें

देहरादून: देहरादून से दिल्ली आने जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। देहरादून से दिल्ली के लिए सुबह 5 बजे से रोडवेज बस मिलेगी। रोडवेज प्रबंधन की ओर से दिल्ली के लिए दून, ऋषिकेश और हरिद्वार से रोज 50 बसें संचालित करने का आदेश दिया गया है। आपको बता दें कि अब पहले की तरह देहरादून आइएसबीटी से सुबह 5 बजे से 8 बजे तक 15 मिनट में बस दिल्ली जाएगी। सभी बसें वाया करनाल होकर संचालित होंगी। यात्रियों की संख्या को देखते हुुए और बसें संचालित की जा सकती है। रात में फिलहाल केवल 4 बसें दिल्ली मार्ग पर जाएंगी, जिनमें दो दिल्ली जबकि शेष फरीदाबाद और गुरूग्राम जाएंगी।

आपको बता दें कि कोरोना के कहर के चलते यूपी सरकार ने सभी राज्यों से बसों के संचालन पर रोक लगा दी थी। दिल्ली के बसों के संचालन पर रोक लग गई थी। जिसके बाद उत्तराखंड ने 2 जुलाई से वाया यमुनानगर, करनाल होकर दिल्ली के लिए बस चलानी शुरू कर दी थी जिससे दूरी भी बढ़ गई औऱ किराया। बता दें कि मंगलवार को दून से दिल्ली के लिए 40 बसें रवाना हुईं। जिनमें 36 बसें शाम तक जबकि चार बसों को रात को भेजा गया। अब सुबह पांच बजे दिल्ल की बस जाएगी और हर 15 मिनट में जाएगी।

बता दें कि सुबह 9.30 बजे एक बस फरीदाबाद और सुबह 10 बजे एक बस गुरूग्राम भी रवाना की जाएगी। सुबह 10 बजे के बाद दिल्ली के लिए दोपहर 2 बजे और 2.30 बजे बसों का शेड्यूल लगाया गया है। रात को 9 और 9:30 बजे दो बसें दिल्ली और दस बजे एक-एक बस फरीदाबाद व गुरूग्राम भेजी जाएंगी। रोडवेज महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि दिल्ली-पौड़ी व दिल्ली-श्रीनगर बस सेवा भी जल्द शुरू की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button