उत्तराखंडखबरेहेल्थ

उत्तराखंड में तेजी से घट रहा है कोरोना का ग्राफ। 7028 लोग स्वस्थ होकर लौटे हैं 24 घंटे के भीतर अपने घर

उत्तराखंड में अब प्रतिदिन कोरोना का ग्राफ तेजी से घटता नजर आ रहा है। 24 घंटे के भीतर उत्तराखंड के 13 जिलों से आए रिपोर्ट के मुताबिक कुल 1942 नए मामले आए हैं जबकि 52 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है। कोरोना के साथ संघर्ष कर रहे अधिकांश लोग अब कोरोना की जंग को जीत कर स्वस्थ होकर अपने घर जा रहे हैं इसी का नतीजा है कि आज 7028 लोग  कोरोना को हरा कर स्वस्थ होने के बाद अपने घर लौटे हैं। कुल मिलाकर यदि हम रिकवरी प्रतिशत की बात करें तो उत्तराखंड में 85 फीसदी से अधिक अब रिकवरी हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button