उत्तराखंड

यहां अलकनंदा नदी में गिरी कार, SDRF ने ऐसे बचाई व्यक्ति की जान

श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड में आए दिन दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। इस बीच शुक्रवार रात 8:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पौड़ी द्वारा सूचना दी गई कि उपलदा मालधय्या के पास एक कार अलकनंदा नदी में लगभग 60 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। जिस पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर हरिओम राज चौहान के नेतृत्व में पुलिस आपदा टीम और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। पुलिस टीम द्वारा तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया गया।

मौके पर क्षेत्राधिकारी श्यामदत्त नौटियाल के निर्देशन में घायल को एसडीआरएफ की मदद से सुरक्षित नदी से बाहर निकाला गया। घायल व्यक्ति को एंबुलेंस के माध्यम से संयुक्त अस्पताल श्रीनगर में भर्ती कर दिया गया है। घायल व्यक्ति खतरे से बाहर है एवं सुरक्षित है। घायल व्यक्ति गौरव मियां पुत्र दिनेश मियां उम्र 30 वर्ष निवासी -डांग श्रीनगर का निवासी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button