उत्तराखंडखबरे

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर, राजस्थान में तैनात जवान का निधन

रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर से दुखद खबर सामने आई है। जहां 19 गढ़वाल राइफल रेजीमेंट में तैनात अखिल नेगी का ऑन ड्यूटी निधन हो गया। जब उनका निधन हुआ तो वह राजस्थान में तैनात थे। अखिल को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल भी ले जाया गया था मगर उन्होंने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक रामनगर के पीरुमदारा ग्राम दूल्हेपुरी बद्री विहार थर्ड निवासी 23 वर्षीय अखिल नेगी की तबीयत ड्यूटी के दौरान ही अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें फौरन उदयपुर स्थित आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अखिल की मौत की खबर मिलने के उपरांत परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पूरे पीरूमदारा क्षेत्र में शोक की लहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button