उत्तराखंडक्राइम

UKSSSC पेपर लीक मामले एक और गिरफ्तारी, NGO संचालक गिरफ्तार

देहरादून: उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। UKSSSC पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने एक और गिरफ्तारी की है। एसटीएफ ने रामनगर से एनजीओ संचालक को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक एसटीएफ कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

इससे पहले अभियुक्त से सबूतों के आधार पर एसटीएफ ने पूछताछ की, जिसके बाद और उत्तर प्रदेश के नकल माफियाओं से गठजोड़ करने वाली अहम कड़ी और करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले चंदन सिंह को लंबी पूछताछ पर गिरफ्तार किया गया। चंदन सिंह मनराल (63 वर्ष) लखनपुर रामनगर का निवासी है। चंदन सिंह मनराल ने कुछ छात्रों को टेंपो ट्रैवलर में लेकर परीक्षा के पहले एक रात प्रश्न पत्र और उत्तर याद करवाए थे और वापस धामपुर से सेंटर पर छोड़ा था।

वहीं जानकारी मिली है कि चंदन की करोड़ों की संपत्ति का मालिक है। चंदन मनराल बाल महिला कल्याण समिति नाम से एनजीओ चलाता है। पिरूमदारा में उसके पास 15 एकड़ जमीन है। करीब 10 बीघा खेती की भूमि रामनगर में है। एक स्टोन क्रेशर पीरुमदार में है। इसमें करीब सात बड़े ट्रक एवं तीन पोकलैंड मशीने हैं। मनराल ट्रैवल्स एजेंसी भी है जिसमें करीब 13 बसें जिनमें से 10 बस स्कूलों में एवं तीन बसें पहाड़ में चलती हैं। रामनगर में 3 मंजिला मकान व ऑफिस है। इसके साथ ही आधा बीघा जमीन मुख्य सड़क है। इसके अलावा एक कमर्शियल प्लाट भी है। एनजीओ संचालक के सात बैंक खातों की जानकारी भी मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button