उत्तराखंडखबरे

उत्तराखंड से दुखद खबर: सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत

चंपावत: चंपावत जिले से दुखद हादसे की खबर सामने आई है। टनकपुर चम्पावत नेशनल हाईवे पर एक टिप्पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा इस हादसे में भाजपा नेता की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा धूरा अमोड़ी मंडल के बेलखेत बूथ अध्यक्ष जगदीश सिंह (46) सोमवार सुबह अपने टिप्पर से कुछ निर्माण सामग्री छोड़ने खेतीखान जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे स्वाला के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में जगदीश सिंह व वाहन सवार बेलखेत निवासी नरेश सिंह (45) गंभीर रुप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से रेस्क्यू कर दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला तथा अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जगदीश सिंह को मृत घोषित कर दिया। नरेश सिंह को हायर सेंटर रेफर किया गया है। भाजपा नेता की मौत पर पार्टी में शोक की लहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button