उत्तराखंडखबरेदेशहेल्थ

24 घंटे के भीतर एक बार फिर देश में ढाई लाख से ऊपर का आंकड़ा पार उत्तराखंड में 3012 नए मामले 27 लोगों की कोरोना से मौत

पूरे देश में तेजी से पांव पसार कोरोना का दूसरा स्ट्रेन लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनता जा रहा है। पिछले 24 घंटे के भीतर एक बार फिर ढाई लाख से ऊपर का आंकड़ा देश में पार हुआ है।

उत्तराखंड में 3012 नए मामले 24 घंटे के भीतर आए हैं जबकि कोरोना से संक्रमित 27 लोगों की मौत हो गई है अभी तक उत्तराखंड में 1919 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है।

उत्तराखंड में कोरोना के सर्वाधिक पॉजिटिव केस 999 देहरादून में आए हैं। जबकि कोरोना धीरे-धीरे पहाड़ी जिलों में भी फैलता जा रहा है। चमोली जैसे सीमांत जिले में लगातार मामले बढ़ रहे हैं पिछले 24 घंटे में 24 मामले चमोली में सामने आए हैं।

सूबे के सीएम तीरथ रावत ने कोरोना पर नियंत्रण के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button