उत्तराखंडपॉलिटिकल

शपथ ग्रहण से पहले धामी ने टपकेश्वर में की पूजा, गुरुद्वारा में की अरदास

देहरादून: नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले आज सभी भाजपा विधायक और पदाधिकारी महानगर स्थित विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टपकेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इसके बाद रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा में मत्था टेका और प्रदेश की खुशहाली के लिए अरदास की। वहीं मदन कौशिक भी मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे।

उधर, उत्तरकाशी जिले के बड़कोट में सुबह प्रदेश में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व पुनः भाजपा सरकार लौटने पर यमुनोत्रीधाम के पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोतम उनियाल की अगुवाई में मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरशालीगाँव स्थित यमुना मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। धामी सरकार की नेतृत्व में प्रदेश के सर्वांगीण विकास के साथ खुशहाली की कामना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button