उत्तराखंड

उत्तराखंड घूमने आए युवकों को गांववालों ने सिखाया सबक, शराब पीकर की मारपीट, देखिए वीडियो

उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में गांव वाले हरियाणा के कुछ युवकों की जमकर क्लास ले रहे हैं। वीडियो से पता चलता है कि ये युवक यहां घूमने आए थे और शराब के नशे में इन्होंने लोकल दुकानदार की पिटाई कर दी।

बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियों में हरियाणा के कुछ युवकों द्वारा शराब के नशे में एक दुकानदार युवक पर सितम ढाए गए। युवकों ने खा पीकर उसके पैसे नहीं दिए बल्कि उसे पीटा भी और साथ ही उसके दुकान के बर्तन उठाकर फेंक दिए। ऐसा आरोप लोगों और दुकानदार ने युवकों पर लगाया है। युवकों की भाषा से साफ है कि वो हरियाणा के हैं। उन्होंने खुद भी कहा है कि वो हरियाणा के पानीपत से आए हैं। आरोप है कि वो दुकानदार को पीट रहे थे। शोर सुन गांव वाले मौके पर पहुंचे और दुकानदार को बचाया। भीड़ देख आरोपियों के कुछ साथी जंगल की तरफ भाग गए। दो लड़के गांव वालों के हत्थे चढ़े, जिनकी गांववालों ने खूब सबक सिखाया जिसके बाद युवकों को माफी मांगनी पड़ी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक नशे में हैं। अब इनका वीडियो मीडिया पर वायरल हुआ है। एक युवक अपना नाम दीपक बता रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button