उत्तराखंडखबरे

उत्तराखंड: यहां स्पा सेंटरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, मिली यह अनियमितताएं

देहरादून: देहरादून में स्पा सेंटर में लगातार शिकायत मिलने के पश्चात गुरुवार देर शाम पुलिस के द्वारा छापा मारा गया। इस दौरान 9 स्पा सेंटरों में अनियमितताएं पाए जाने पर कार्रवाई की गई।

एसएसपी देहरादून दलीप सिंह कुंवर के द्वारा शहर क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटर की अनियमितताएं की शिकायतें प्राप्त होने स्पा सेंटर के विरुद्ध विधिक कार्रवाई हेतु आदेश दिए गए आदेश निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष थाना बसंत बिहार द्वारा थाना क्षेत्र स्थित स्पा सेंटरों के औचक निरीक्षण हेतु दो टीमें गठित की गई।

गठित टीमों को प्राप्त आदेश से अवगत कर स्वयं के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में रवाना किया गया lगठित टीमों द्वारा थाना क्षेत्र स्थित 09 स्पा सेंटर में आकस्मिक चेकिंग की गई आकस्मिक चेकिंग के दौरान स्पा सेंटर में निम्न कमियां पाई गई।

काम करने वाले कर्मियों का सत्यापन नहीं कराया गया है।

स्पा सेंटर में उपस्थित ग्राहक की प्रोपर आईडी नहीं ली गई।

ग्राहक के आने जाने वाले रजिस्टर भी अपडेट नहीं है।

अनियमितताएं पाए जाने पर 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 04 चालान एवं 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 24 संयोजन पर 12,000/ रूपए धनराशि वसूली गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button