उत्तराखंडपॉलिटिकल

उत्तराखंड: क्या 10 विधायक छोड़ देंगे कांग्रेस…!

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस में इस वक्त बड़ा भूचाल सा मच रखा है। वो भूचाल कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष और उप नेता सदन के ऐलान के बाद आया है।कांग्रेस में जहां एक तरफ बड़ा चेहरा माने जाने वाले प्रीतम सिंह पर लगे गुटबाजी के आरोपों से गुस्से में हैं। वहीं, गढ़वाल के कई बड़े नेताओं ने पार्टी छोड़ने की तैयार कर ली है। जबकि, कई नेताओं ने पहले ही इस्तीफे दे दिए हैं।

जी हां, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस में बड़ी टूट हो सकती है। कांग्रेस के करीब 10 विधायक कल यानी 13 अप्रैल को देहरादून में बैठक करेंगे। इस बैठक में क्या फैसला लिया जाता है, वह तो बैठक के बाद ही पता चल पाएगा। जानकारी के अनुसार कांग्रेस विधायक हरीश धामी, मनोज तिवारी, मदन बिष्ट, मयूख महर, खुशाल सिंह अधिकारी, ममता राकेश, विक्रम नेगी, राजेंद्र भंडारी बैठक में शामिल हो सकते हैं। इस बैठक में कांग्रेस हाईकमान के ताजा फैसले पर चर्चा होगी और जो भी फैसला होगा, वो सामूहिक रूप से लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार नाराजगी इस कदर है कि विधायक पार्टी छोड़ने तक के फैसले पर अमल कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button