उत्तराखंडखबरे

उत्तराखंड: पिता के हाथों से गिरकर गंगा नदी में बह गई पांच वर्षीय आशी, तलाश जारी

ऋषिकेश: मुनीकीरेती थाना क्षेत्र में एक बड़ा गंभीर वाकिया घटा है। यहां पर शीशमझाड़ी स्थित गंगा घाट के पास एक 5 वर्षीय बालिका गंगा में बह गई है। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार के साथ गंगा जी में नहाने आई हुई थी। लेकिन छोटी बालिका अपने पिता के हाथों से फिसल कर गंगा नदी में बह गई। उसका अभी तक कोई भी पता नहीं चल सका है।

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह अशोकनगर दिल्ली से आया एक परिवार गंगा तट पर स्नान के लिए गया था। बता दें कि पूरा परिवार वेदांत आश्रम में रुका हुआ है। परिवार के साथ उनकी एक 5 वर्ष की पुत्री भी थी। क्योंकि गंगा नदी का बहाव तेज था इसलिए अचानक 5 वर्षीय आशी पुत्री अमरनाथ अपने पिता के हाथों से फिसल गई।

इसके बाद वह तुरंत गंगा नदी में बहने लगी। जैसे ही एसडीआरएफ की टीम को सूचना मिली टीम ने तलाश भी शुरू की। अभियान चलाया मगर बालिका का फिलहाल कुछ पता नहीं चल पाया है। परिवार जनों में दुख का माहौल है। हालांकि सर्च अभियान चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button