ChampawatDehradun

जिलाधिकारी ने किया एनएच 09 का निरीक्षण

चंपावत 11 जुलाई। जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-09 (एनएच-09) का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने खटकाना पुल से लेकर जिला अस्पताल तक की सड़क, जगह-जगह बने गड्ढों तथा सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों तथा वर्तमान में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का बारीकी से जायजा लिया। सड़क की स्थिति देखते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग को कड़े निर्देश जारी किए कि जल्द से जल्द सभी गड्ढों (पॉट होल्स) को भरकर पूरी रोड का सुदृढ़ीकरण किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि पॉट होल और पैच का भरान कंक्रीट से किया जाए, ताकि यह मरम्मत आगामी बारिश के मौसम में भी टिकी रहे और बार-बार गड्ढे न बनें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क मरम्मत की कार्रवाई में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए ताकि आम जनता को #यातायात में किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े और वाहनों का आवागमन बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से संचालित हो सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों से भी बातचीत की और विस्तृत जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन आम जनमानस और व्यापारियों की समस्याओं को लेकर पूरी तरह गंभीर है और मार्ग को जल्द ही पूरी तरह ठीक कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग विभोर गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार पॉट होल्स में कंक्रीट से भराव का कार्य त्वरित रूप से प्रारंभ कर दिया गया है और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए इस कार्य को तेजी से पूरा किया जा रहा है। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के अन्य अभियंता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button