उत्तराखंडखबरेराजनीति

उत्तराखंड: BJP युवा नेताओं की सड़क हादसे में मौत, CM धामी ने जताया दुख

देहरादून: उत्तराखंड भाजपा के लिए बुरी खबर है। बता दें कि भाजपा के दो युवा नेताओं की सड़क हादसे में मौत हो गई है जिससे परिवार में मातम छाया हुआ है। वही पार्टी में भी शोक की लहर दौड़ गई है। सीएम धामी ने दोनों नेताओं की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

बता दें कि रूड़की निवासी भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई हैं। जानकारी मिली है कि भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हर्षित गर्ग अपने दोस्त के साथ अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटने यमुनानगर जा रहे थे। वहीं सरसावा के पास उनकी कार एक डिवाइडर से जा टकराई। जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों घरों में मातम पसरा हुआ है।

सीएम धामी ने भी दुःख जताते हुए कहा कि रुड़की निवासी BJYM के मंडल अध्यक्ष हर्षित गर्ग व मंडल उपाध्यक्ष अमन कश्यप का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button