उत्तराखंडपॉलिटिकल

उत्तराखंड: जोत सिंह बिष्ट ने छोड़ा कांग्रेस का दामन

देहरादून: कांग्रेस नेता जोत सिंह बिष्ट ने कांग्रेस को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। उन्होंने पार्टी आलाकमान पर कई हरत के सवाल खड़े किए। हालांकि, व्यक्तिगत रूप से किसी नेता पर आरोप नहीं लगाए और कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफा देने के बाद अब भाजपा ने भी कांग्रेस के खिलाफ मोर्चो खोल दिया है।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रहे जोत सिंह बिष्ट ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी। उनके पार्टी छोड़ने के बाद भाजपा की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस में आपसी झगड़ा कभी नहीं निपट सकता। वहां वरिष्ठ नेताओं का सम्मान नहीं किया जाता।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल का कहना है कि कांग्रेश मुक्त भारत और कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड के जिस नारे की बात की जाती है, उसी की और कांग्रेस बढ़ते हुए नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि जोत सिंह बिष्ट का इस्तीफा उसी रूप में देखा जा सकता है। साथ ही कहा कि चंपावत में कांग्रेस नेता इस्तीफा दे चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button