उत्तराखंडखबरे

तोताघाटी में दर्दनाक हादसा: दिल्‍ली का युवक सेल्फी लेने के दौरान खाई में गिरा, मौत

टिहरी: केदारनाथ यात्रा पर जा रहे युवक की सेल्फी लेने के दौरान देवप्रयाग तोता घाटी में गहरी खाई में गिरने से मौत हो गयी। युवक अपने दो दोस्तों के साथ दिल्ली से केदारनाथ यात्रा के लिए पहुंचा था। रविवार सुबह करीब सात बजे ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग स्थित तोताघाटी में 29 वर्षीय मिंटू पुत्र दिलीप मंडल निवासी प्रहलादपुर दिल्ली कैंट का पैर फिसलने से वह गहरी खाई में गिर गया।

करीब डेढ़ सौ मीटर नीचे चटृटानों के बीच गिरने से युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर थाना देवप्रयाग के एसएसआई अनिरुद्ध मैंठानी पुलिस व एसडीआरएफ की टीम सहित घटना स्थल पहुंचे। जहां काफी मशक्कत के बाद युवक के शव को खाई से निकाला गया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस द्वारा मृतक के दोस्तों रवि सेठ उम्र 24 वर्ष व अंकित मेहतो 19 वर्ष से घटना के बारे में पूछ ताछ की गयी। जिसमें उन्होंने बताया कि तीनों दोस्त शनिवार रात अपनी कार से दिल्ली से केदारनाथ के लिए निकले थे। रविवार सुबह तोताघाटी में तीनों लघुशंका करने उतरे। वह दोनों जहां पहाड़ की ओर गए, मिंटू नीचे की ओर चला गया और सेल्फी खींचने लगा। तभी उसका पैर फिसला और वह गहरी खाई में जा गिरा। जिसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस द्वारा मृतक युवक के स्वजन को घटना की जानकारी दे दी गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button