उत्तराखंडखबरे

तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 22 नामों की घोषणा, देखें लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड में वीरबाला तीलू रौतेली के नाम पर हर साल दिए जाने वाले राज्यस्तरीय ‘तीलू रौतेली पुरस्कार‘ के नामों की घोषणा कर दी गई है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 22 महिलाओं के नामों की सूची जारी की गई है।

पुरस्कार 8 अगस्त को दिया जाएगा। उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली के नाम पर महिलाओं एवं किशोरियों द्वारा सामाजिक, शिक्षा, साहित्य, कला, संस्कृति एवं साहस सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य क्षेत्र में दी जानी है। इस बार कोरोना योद्धा के रूप में कार्य करने वाली वीरांगनाओं को भी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है 8 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के हाथों वीरांगनाओं को तीलू रौतेली सम्मान दिया जाएगा।

इस बार प्रदेशभर से पुरस्कार के लिए 95 आवदेन मिले थे जिसके बाद समिति ने 22 नामों का चयन किया है। वहीं इस पुरस्कार में हल्द्वानी ओपन यूनिवर्सिटी के एमएसडब्ल्यू वित्तीय वर्ष के काशीपुर निवासी छात्रा नमिता गुप्ता भी शामिल है। इनमे कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल की बेटी दीपिका चुफाल और भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराधा वालिया का नाम भी शामिल है। इन्हें सामाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्र के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। पहली बार इन पुरस्कारों में कोरोना योद्धा को भी शामिल किया गया है। टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय महिला हाकी टीम की सदस्य रही वंदना कटारिया को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

इन्हें मिलेगा पुरस्कार…

खेल के क्षेत्र में वंदना कटारिया, रुचि कालाकोटी (बागेश्वर), कनिका भंडारी पर्वतारोहण- रीना रावत (उत्तरकाशी) शिक्षा व महिला जागरूकता सामाजिक कार्य क्षेत्र में डा राजकुमारी भंडारी चौहान (देहरादून), श्यामा देवी (देहरादून), अनुराधा वालिया (देहरादून), उमा जोशी (ऊधमसिंहनगर), दीपिका बोहरा, दीपिका चुफाल (पिथौरागढ़) रेनू गड़कोटी (चम्पावत) शिक्षा के क्षेत्र में डा कंचन नेगी , कोरोना के क्षेत्र मेंचंद्रकला तिवाड़ी (चमोली) पार्वती किरोला( नैनीताल) बबीता पुनेठा (पिथौरागढ़) नमिता गुप्ता (ऊधमसिंहनगर), गै बिंदुवासिनी (ऊधसिंहनगर), स्वरोजगार क्षेत्र में ममता मेहता बागेश्वर,अंजना रावत (पौड़ी), भावना शर्मा (अल्मोड़ा), बालिका शिक्षा क्षेत्र में रेखा जोशी (पिथौरागढ़) संघर्ष के क्षेत्र में पूनम डोभाल (टिहरी) शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button