Dehradun

शहर में खोदी गई सड़कों को जून तक पूर्ण किया जाए : मदन कौशिक

हरिद्वार। पंचायती राज एवं आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने विभिन्न विभागों के माध्यम से जनपद में संचालित विकास योजनाओं की एनआईसी सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आहूत की।इस अवसर पर मेयर नगर निगम किरण जैसल,जिला अधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर मौजूद रहे। बैठक की समीक्षा करते हुए पंचायती राज एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ने जनपद में एलपीजी गैस समस्या के निराकरण के लिए सभी आश्रमों, धर्मशालाओं एवं होटलों में पीएनजी गैस कनेक्शन प्राथमिकता से लगाए जाने के लिए प्रबन्धक एचएनजीपीएल (पीएनजी) को दिए।उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार से कोई विलंब नहीं होना चाहिए,यदि कॉन्ट्रैक्टर एवं कार्मिकों की कमी है तो उसे बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि लोगों को शीघ्रता से पीएनजी गैस कनेक्शन उपलब्ध हो सके। उन्होंने सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों की समीक्षा के दौरान परियोजना प्रबन्धक नमामि गंगे मीनाक्षी मित्तल को निर्देश दिए है कि नगर क्षेत्रांतर्गत सीवरेज के लिए जो भी कार्य किए जा रहे है तथा सीवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को माह जून तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए। सीवरेज कार्यों को त्वरित गति से करने के लिए ओर अधिक श्रमिक बढ़ाने के निर्देश दिए,जिससे कि कार्य शीघ्रता से पूर्ण हो सके। उन्होंने 2027 में आयोजित होने वाले कुंभ मेले को दिव्य,भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से कुंभ मेले को संचालित करने के लिए,जिस विभाग की ओर से जो भी कार्य एवं व्यवस्था की जा रही है उन्हें समय से पूर्ण कर ली जाए,इसमें सभी अधिकारी आपसे समन्वय के साथ धरातल कर कार्य करे।उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिए है कि अंडर ग्राउंड लाइन विद्युत लाइनों का कार्य शीघ्रता से किया जाए तथा जहा सिंगल लाइन है वहां डबल लाइन डालने के निर्देश दिए इसके साथ अभी आश्रमों एवं अखाड़ों को भी इंटर लेन लाइन से जोड़ने के भी निर्देश दिए ताकि कुंभ मेला क्षेत्रांतर्गत विद्युत व्यवस्था सुचारू रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button