खबरेदुनियादेशहेल्थ

यहां मिला कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन का पहला मरीज, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन को लेकर देश और दुनिया में दहशत फैल रही है। वही दिल्ली में ओमिक्रॉन का एक मरीज मिला है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इसकी पुष्टि की है। मरीज इस वक्त एलएनजेपी में भर्ती है।

जानकारी मिली है कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि विदेश से आए 12 लोगों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे। जिनमें से 11 लोगों को सामान्य कोरोना है, लेकिन 12वां व्यक्ति ओमिक्रॉन पॉजिटिव है। ये व्यक्ति अफ्रीकी देश तंजानिया से भारत आया था। इस शख्स से जुड़े 6 लोगों के सैंपल का भी जीनोम सीक्वेंसिंग कराया गया था।

इसी के साथ भारत में अब कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के 5 मरीज हो चुके हैं। इनमें से दो कर्नाटक, एक गुजरात और एक महाराष्ट्र से हैं। इसके बाद अब पांचवां मरीज दिल्ली में मिला है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि अब तक कुल 17 लोग जो विदेश से आए थे और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि एलएनजेपी को दिल्ली सरकार ने कोरोना के इलाज के लिए मुख्य अस्पताल घोषित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button