उत्तराखंडखबरे

गंगा में डूबे तीन दोस्तों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी

ऋषिकेश: गंगा में डूबे मुंबई से आए तीन दोस्तों में से एक युवती का शव बरामद हो गया है। युवती का शव रायवाला के गौहरीमाफी से बरामद किया गया है। शव को एम्स ऋषिकेश की मोर्चरी में रखा गया है। पर्यटकों के परिजनों को शव की शिनाख्त के लिए बुलाया गया है। दो अन्य शवों की तलाश जारी है।

आपको बता दें कि मुंबई से पांच दोस्त ऋषिकेश घूमने आए थे। इस दौरान दो युवतियां और एक युवक गंगा में नहाने चले गए। इस दौरान एक युवती का पैर फिसल गया और वो बहने लगी। उसे बचाने के लिए उसके पीछे दो और ने भी छलांग दी। इसके चलते तीनों ही गंगा के तेज बहाव में बह गए।

एसडीआरएफ और पुलिस तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया था। पुलिस गंगाभोगपुर तल्ला, पशुलोक बैराज, त्रिवेणीघाट, आस्था पथ, भीमगोड़ा बैराज में लगातार सर्च अभियान चला रही है। शुक्रवार को पुलिस ने टिहरी, पौड़ी और ऋषिकेश और हरिद्वार सीमा क्षेत्र के गंगा से सटे क्षेत्रों में पर्यटकों की तलाश की। इस दौरान देर शाम गौहरी माफी के पास गंगा किनारे एक युवती का शव बरामद हो गया।

देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। मुनिकीरेती पुलिस ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए पर्यटकों के परिजनों को बुलाया गया है। इस दौरान पुलिस ने गंगा तटों के आसपास और बाजारों पर्यटकों की संबंध में सूचना उपलब्ध कराने के लिए पोस्टर भी चस्पा किए गए। लोगों को पोस्टर दिखाकर भी लापता पर्यटकों की जानकारी जुटाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button