उत्तराखंडखबरेपॉलिटिकल

उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न

देहरादून: रविवार को उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज जनपद शाखा देहरादून का द्विवार्षिक अधिवेशन लोक निर्माण विभाग के संघ भवन में संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष पंचम सिंह बिष्ट द्वारा की गई।

उक्त अधिवेशन में सर्वसम्मति से निर्विरोध कार्यकारिणी निर्वाचित हुई जिसमें की अध्यक्ष पद पर मुकेश ध्यानी , वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मूर्ति राम खंडूरी, उपाध्यक्ष पद पर राजेन्द्र सिंह एवं चंद्र शेखर भट्ट , जिला सचिव पद पर सुभाष रतूडी , संयुक्त मंत्री पद पर परीक्षित नागर एवं दीपक गौतम संगठन मंत्री पद पर दिनेश उपरेती एवम प्रेम सिंह नेगी त्रिलोक रावत, रविंद्र सिंह राणा, एवं हिमांशु रावत , कोषाध्यक्ष पद पर प्रशांत चौधरी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

उक्त अधिवेशन में मिनिस्टर फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष देवलियाल, प्रांतीय महामंत्री पूर्णानंद नौटियाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष मुकेश बहुगुणा एवं जनपद के समस्त विभागों के मिनिस्टीरियल कार्मिक सम्मिलित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button