उत्तराखंडक्राइमखबरे

उत्तराखंड: मां की ममता हुई शर्मसार, कूड़े में फेंकी बच्ची, शव को कुत्तों ने नोंचा

हल्द्वानी : उत्तराखंड में एक बार फिर से मां की ममता शर्मसार हुई। बता दें कि एक बार फिर से बेरहम मां अपनी नवजात बच्ची को कूड़े के ढेर में छोड़ गई। बच्ची के शव को कुत्तों ने नोंच कर खा डाला।

बता दें कि मामला हल्द्वानी के कृषि विपणन बोर्ड शीशमबाग का है, जहां मां ने ममता को शर्मसार करने वाला काम किया। बता दें कि यहां कूड़े में बच्ची का शव पाया गया जो की कुत्तों ने नोंच रखा था और नोंच भी रहे थे। राहगीरों की नजर इस पर गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मां-बाप की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उनको सूचना मिली कि कृषि विपणन बोर्ड शीशमबाग में कुत्ते एक भ्रूण लेकर जा रहे है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि वह बच्ची का शव है। पुलिस का कहना है कि मृत बच्ची एक-दो दिन पूर्व जन्मी प्रतीत हो रही थी। उसकी नाभि में क्लिप लगी हुई थी, जो अस्पताल में ही लगाई जाती है। इसके आधार पर आस-पास के अस्पतालों से जानकारी जुटाई जा रही है कि ये बच्ची किसकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button